Library

     महाविद्यालय पुस्तकालय से छात्रों को प्रातः 10.00 बजे से 4.00 बजे के मध्य पुस्तकें मिलेगी। पुस्तक प्राप्त करने के लिए निर्धारित मांग पत्र भरकर पुस्तकालयाध्यक्ष को दे देना चाहिए। उसके लिए छात्र को अपना पुस्तकालय पत्र और परिचय पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके बिना पुस्तकें नहीं मिलेगी। छात्रों को पुस्तकालय पत्र पर एक समय में कुल मिलाकर 05 ही पुस्तकं मिलेगी। पुस्तकालयाध्यक्ष अथवा विभाग प्रभारी द्वारा मांगे जाने पर छात्र को निर्गत पुस्तक लौटानी होगी। पुस्तकों को सुरक्षित दशा में रखने की जिम्मेदारी होगी अथवा डेढ़ गुना मूल्य जमा करना होगा। जर्नल या संदर्भ पुस्तकें अध्ययन कक्ष (वाचनालय) में पढ़ी जा सकेंगी। सभी पुस्तकों को परीक्षा आरम्भ होने से पहले लौटाना होगा।

 

निर्देश: पुस्तकालय की समस्त पुस्तक अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त करने से पूर्व लौटानी होगी अथवा पुस्तकों का डेढ़ गुना मूल्य जमा करना होगा।

 

वाचनालय (रीड़िग रूम):-


छात्रों के लिए दैनिक पत्र एवं विधि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये वाचनालय की व्यवस्था है। पत्र-पत्रिकाओं को वाचनालय से बाहर ले जाना वर्जित है। वाचनालय में विधि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु पुस्तकें, पत्रिकायें उपलब्ध हैं। प्रतियोगी परी़क्षाओं के लिये उपयुक्त पुस्तकों, पत्रिकाओं आदि का सुझाव मिलने पर और पर्याप्त विŸाीय संसाधन उपलब्ध होने पर उन्हें क्रय किया जायेगा।